नए श्रम कानून का माकपा ने किया विरोध

नई दिल्लीः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में अनुबंध पर नौकरियों के पक्ष में प्रस्ताव लाने का शुक्रवार को विरोध किया है। माकपा ने कहा, “इससे भविष्य में स्थाई नौकरी और श्रम सुरक्षा की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी।“

वाम दल ने कहा, “इससे सीधे तौर पर श्रमिकों की ठेकेदारी को बढ़ावा मिलेगा। काफी संघर्ष के बाद कामगारों को जो अधिकार मिला है, उसे देसी व विदेशी बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए गुप्त तरीके से मौजूदा श्रमिक कानून को बदलकर छीनने की कोशिश की जा रही है।“ इस मसले पर मजदूर संघों द्वारा विरोध की कार्ययोजना को पार्टी की केंद्रीय समिति ने समर्थन किया।