फोर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 की सूची में भूमि पेडनेकर

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फोर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 की सूची में जगह बनाई है। भूमि के अनुसार यह उपलब्धि उनके लिए बहुत खास है। फोर्ब्स इंडिया ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 30 साल से कम उम्र के युवाओं की सूची जारी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि फोर्ब्स इंडिया इस सम्मान के लिए शुक्रिया। वास्तव में ऐसे अद्भुत लोगों के साथ इस सूची का एक हिस्सा बनना खास है। भूमि के अलावा इस सूची में विक्की कौशल, मिथिला पालकर और गायक जुबिन नौटियाल भी शामिल हैं। फिल्म मसान के अभिनेता विक्की ने ट्वीट कर कहा, यह सम्मान देने के लिए शुक्रिया फोर्ब्स इंडिया। भूमि ने 2015 में फिल्म दम लगा के हईशा से अपने करियर की शुरुआत की थी।