आज ताज की खूबसूरती निहारेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति

नई दिल्लीः भारत के अतिथि बने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार शाम को ताजमहल देखने जाएंगे। एक घंटे के इस दौरे में वे शाम को ताजमहल की खूबसूरती को निहारेंगे। उनकी इस यात्रा के चलते आगरा में एयरपोर्ट से ताजमहल सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए गए हैं। अन्य सैलानियों के लिए आज ताजमहल में शाम 4 बजे ही प्रवेश बंद हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगवानी डिप्टी मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मैक्रों विशेष विमान से एयरफोर्स स्टेशन पर शाम 4ः45 बजे आएंगे। वह 5ः15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे व एक घंटे तक ताज में रहेंगे। वह शाम 6ः55 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे लेकिन कल वे फिर उत्तर प्रदेश में वाराणसी का दौरा पीएम मोदी के साथ करेंगे।