भारत आना है गर्व की बात : इमैनुएल मैक्रों

नई दिल्लीः फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत आना खुशी व गर्व की बात है। दोनों देशों की अच्छी केमेस्ट्री है और हमारे दो लोकतंत्रों का ऐतिहासिक संबंध है। यह बात उन्होंने भारत आने पर यहां हुए उनके यहां औपचारिक स्वागत के बाद कही। बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 4 दिन की भारत यात्रा पर आए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत दौरे पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से आज शनिवार को मुलाकात की जबकि इसके पूर्व राष्ट्रपति मैक्रों को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सविता कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ 4 दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार शाम को भारत पहुँच गए।