पान के पत्ते से दूर होती है पायरिया की बीमारी

लखनऊः ज़्यादातर लोगों को पान खाना बहुत पसंद होता है। खासकर किसी भी विवाह शादी के मौके पर लोग पान को विशेष महत्व देते हैं। पान हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। आज हम आपको पान के पत्तों के कुछ स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- अगर आपको पायरिया की समस्या है, तो पान के पत्ते में कपूर डालकर चबाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से पायरिया की बीमारी सही हो जाती है।

2- सर्दी खांसी की में पान के पत्ते में थोड़ी सी अजवाइन डालकर खाने से सर्दी खांसी की समस्या सही हो जाती है।

3- किडनी के लिए पान के पत्तों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो नियमित रूप से पान के पत्तों का सेवन करें।

4- कभी-कभी किचन में कार्य करते समय स्त्रियों का कोई अंग जल जाता है। ऐसे में जले हुए जगह पर पान के पत्ते बांधने से जलने का प्रभाव कम हो जाता है और ज़ख्म भी बहुत जल्दी भर जाता है।