आँखों की रौशनी को तेज़ करने के कुछ खास टिप्स

लखनऊः आंखें हमारे चेहरे का अहम भाग होती हैं। आंखों के बिना हम इस खूबसूरत संसार को नही देख सकते हैं। पर कभी-कभी कुछ लोगों की आंखों की रोशनी निर्बल हो जाती है। जिससे उन्हें सही तरीके से दिखाई नही देता है। लगातार कंप्यूटर, किताब, मोबाईल आदि का प्रयोग करने से आंखें थक जाती हैं। जिससे आंखों में लालिमा, जलन, आंखों से पानी निकलना धुंधला या डबल दिखना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आज हम आपको आँखों की कमज़ोरी दूर करने के कुछ तरीके बताने जा रहे है।

1- लगातार एक ही स्थान पर ना देखें। कार्य के बीच-बीच में अपनी आंखों को थोड़ा आराम दें। आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारे।

2- अपने खाने में प्रोटीन और विटामिन युक्त आहारों को शामिल करें। फल, कॉड लिवर ऑयल, सब्जियां, दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, ब्लूबेरी, बादाम, अंगूर आदि का सेवन करें।

3- प्रतिदिन हल्के हाथों से अपने हाथों की मसाज करें। इसके लिए अपनी आंखों को बंद करके इन पर हल्के से उंगलियों को गोल-गोल घुमायें। ऐसा करने से आपकी आंखों में रक्त का बहाव सही रहेगा और आंखों के आसपास की मांस पेशियों को राहत मिलेगी।

4- गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण आंखों का पानी सूखने लगता है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।