भुने हुए चने से दूर होगी यूरिन संबंधी समस्याएं

लखनऊः चने हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। खासकर भुने हुए चने में बादाम से ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। भुने हुए चनों में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन व विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। प्रतिदिन 50 से 70 ग्राम भुने हुए चने खाने से आपका शरीर कई बीमारियों से बच सकता है।

1. अगर आपको बार बार यूरिन जाने की समस्या है तो प्रतिदिन भुने हुए चनों को गुड़ के साथ खाएं। ऐसा करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

2. नियमित रूप से भुने हुए चनों का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी क्षमता स्ट्रांग हो जाती है। जिससे आपका शरीर बीमारियों से बचा रहता है।

3. अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो अपने खाने में भुने हुए चनों को शामिल करें। इसके सेवन से आपके शरीर पर जमा ज्यादा फैट कम हो जाएगा।

4. सांस संबंधी बीमारियों को दूर करने में भी भुने हुए चने लाभकारी होते हैं। इसके लिए प्रतिदिन रात में सोने से पहले भुने हुए चनों का सेवन करें और इसके बाद एक गिलास गर्म दूध पिए।

5. जिन लोगों को शुगर की समस्या है उन्हें प्रतिदिन भुने हुए चनों का सेवन करना चाहिए। ये शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को अवशोषित कर शुगर को कंट्रोल में रखने का कार्य करता है।