Deprecated: Required parameter $userId follows optional parameter $user1 in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/Crud_model.php on line 95

Deprecated: Required parameter $limit follows optional parameter $slug in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 118

Deprecated: Required parameter $start follows optional parameter $slug in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 118

Deprecated: Required parameter $limit follows optional parameter $search in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 639

Deprecated: Required parameter $start follows optional parameter $search in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 639
2019 का चुनाव हम जीतेंगे : राहुल गांधी
2019 का चुनाव हम जीतेंगे : राहुल गांधी

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ’देश का किसान आज खुश नहीं है।’ पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि ’वो जहां भी जाते हैं झूठ बोलते हैं।’ कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता शेर का बच्चा है और 2019 का चुनाव हम जीतेंगे। पीएम ने नोटबंदी करके देश की जनता को लाइन में लगा दिया लेकिन नीरव मोदी पर कभी कुछ नही बोला। 



देश के साथ हुआ धोखा

राहुल से पहले जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, ’देश में कठिनाई का माहौल है। छोटे कारोबारी, किसान, दलित, आदिवासी व अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं। दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया लेकिन आज युवा परेशान है। सभी के साथ धोखा हुआ है।’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया और महंगाई बढ़ गई है।  

तापमान बढ़ने के साथ बढ़ता गया कांग्रेयिं का जोश

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ’जन आक्रोश’ रैली में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं का जोश भीषण गर्मी के बावजूद कम नहीं हुआ। वे ’राहुल गांधी जिन्दाबाद’ व ’मोदी सरकार हाय हाय’ के नारे लगाते रहे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ’जनविरोधी नीतियों’ के विरूद्ध आयोजित इस रैली में देश भर के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। पार्टी के पदाधिकारी ने बताया, ’इस रैली में देश भर से एक लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी के नेतृत्व से लोगों को उम्मीदें हैं।’