धूप में जाने से पहले बिल्कुल न लगाएं ये 5 चीजें, बिगड़ जाएगा चेहरा

ब्यूटी एक्सपर्ट शीला एन किशोर से जानिए धूप में जाने से पहले किन चीजों को लगाने से बिगड़ जाएगा चेहरा

फूड डेस्क।आमतौर पर धूप में निकलने से पहले लोग सनस्क्रीन लगाते हैं।ब्यूटी एक्सपर्ट शीला एन किशोर कहती हैं कि अगर धूप में जाने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं तो ही इसका फायदा होता है। धूप में जाने से पांच मिनट पहले सनस्क्रीन लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है। सिर्फ सनस्क्रीन ही नहीं बल्कि धूप में जाने से एक घंटे पहले भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें लगाने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए शीला एन किशोर इन 5 चीजों को पूरी तरह अवॉयड करने की सलाह देती हैं। धूप में जाने से पहले क्यों न लगाएं ये चीजें?

स्किन में मौजूद मेलेनिन अल्ट्रा वायलेट रेज को स्किन में जाने से रोकता है। लेकिन ऐसी भी कई चीजें हैं जिनमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट्स मेलेनिन प्रोडक्शन कम कर देते हैं। कई बार इन चीजों से एलर्जी हो सकती है जिससे पिपंल्स या रैशेज के चांस बढ़ते हैं।