दाग-धब्बे व मुहांसे से चेहरे को बचाता है एवोकैडो

लखनऊःगर्मियों के मौसम में तेज हवाओं के कारण स्किन में रूखापन आने लगता है। जिसके कारण चेहरे पर दाग धब्बे व मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कई ब्यूटी ट्रीटमेंट और एंटी एजिंग ट्रीटमेंट का प्रयोग करते हैं। अगर आप इन चीजों के स्थान पर घरेलू फेस पैक का प्रयोग करें तो इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके चेहरे की डेड स्किन को निकालकर उसे मॉश्चराइज करता है। इसके प्रयोग से आपका चेहरा बेदाग और कोमल हो जाता है।

अगर आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना है तो उससे पहले इस फेस पैक का प्रयोग करें। इसके प्रयोग से आपका चेहरा ग्लोइंग हो जाएगा।

सामग्री-

एवोकैडो- 1 एक मैश किया हुआ, नींबू का रस-1, जैतून का तेल-) चम्मच, शहद-1 चम्मच

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में ऊपर बताई गई सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। अब एक गर्म तौलिए को अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक रखें। ऐसा करने से आपके चेहरे के बंद रोम छेद खुल जाएंगे। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। अब अपने चेहरे पर सीरम या मॉश्चराइजर लगाएं। सप्ताह में एक बार इस फेस पैक का प्रयोग करने से आपके चेहरे की डेड सेल्स समाप्त हो जाएंगे और आपको स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।