गैस की समस्या से छुटकारा दिलाती है कालीमिर्च

लखनऊः आज के समय में ज्यादातर लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। गलत खानपान या अधिक मसालेदार भोजन करने से गैस की समस्या हो जाती है। ये कोई गंभीर समस्या नही होती है पर अगर सही समय पर इसका उपचार ना किया जाए तो आगे जाकर यह गंभीर रूप धारण कर सकती हैं। गैस के कारण कभी-कभी पेट में दर्द, सिर में दर्द और सीने में जलन जैसी समस्याएं होने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से आप गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1- गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लस्सी का सेवन लाभकारी होता है। दही में भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं, जो गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

2- काली मिर्च हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसके सेवन से गैस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच काली मिर्च के पाउडर को डालकर पियें। इसका सेवन करने से आपको गैस की समस्या से आराम मिल जाएगा।

3- खाना खाने के बाद एक चम्मच अजवाइन में काला नमक मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपको गैस की समस्या से आराम मिलेगा।