शरीर को डिटॉक्स करती है हल्दी

लखनऊः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर उसे डिटॉक्स करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। शरीर को डिटॉक्स करने से शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। शरीर को डिटॉक्स करने से अनिद्रा, तनाव, मुंहासे, आलस, वजन बढ़ना, डिप्रेशन, पाचन बिगड़ना, दिमागी कमजोरी आदि समस्याएं नहीं होती है। आज हम आपको घर पर ही शरीर को डिटॉक्स करने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप 1 कप पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उबाल लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पियें। 

2- अगर आप अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो नियमित रूप से दिन में 3 बार नींबू की चाय का सेवन करें। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है।

3- अपने खाने में नियमित रूप से धनिया व खीरे को शामिल करें। यह दोनों ही चीजें आपके शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं।

4- गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और आपका शरीर डिटॉक्स भी हो जाती है।

5- लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं। जो प्रतिदिन इसका सेवन करने से आपके शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करते है।