स्वास्थ्य के लिए अति लाभकारी है गाय का दूध

लखनऊः गाय का दूध पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। गौ माता का घी, गौ माता का दूध, गौ मूत्र आदि सभी चीजें हमारे स्वास्थ्य को बहुत सारे फायदे पहुंचाते हैं। आज हम आपको गौ माता के दूध के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- स्किन के लिए भी गौ माता का दूध बहुत लाभकारी होता है, अगर आप प्रतिदिन गौ माता के कच्चे दूध से अपने चेहरे की मसाज करते हैं, तो आपका चेहरा बेदाग व चमकदार हो जाता है।

2- पेट के लिए गौ माता का दूध बहुत फायदेमंद होता है, यह पचने में सरल होने के कारण हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

3- अगर आप नियमित रूप से दिल में दो ग्लास गौ माता के दूध का सेवन करते हैं, तो आप के दिमाग का विकास तेजी के साथ होता है। व आपकी याददाश्त भी तेज हो जाती है।

4- अगर आप की आंखों में दर्द या इन्फेक्शन की समस्या है, तो रुई के एक टुकड़े को गौ माता के दूध में भिगोकर अपनी आंखों पर रखें। ऐसा करने से आपकी आंखों का आंखों की दर्द व जलन अच्छा हो जाएंगे।