Deprecated: Required parameter $userId follows optional parameter $user1 in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/Crud_model.php on line 95

Deprecated: Required parameter $limit follows optional parameter $slug in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 118

Deprecated: Required parameter $start follows optional parameter $slug in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 118

Deprecated: Required parameter $limit follows optional parameter $search in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 639

Deprecated: Required parameter $start follows optional parameter $search in /home/lookline/public_html/lookline.co.in/application/models/News_model.php on line 639
दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन
दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन

लखनऊः दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। दूध सभी के लिए बहुत लाभकारी होता है। दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को पोषण मिलता है। पर कई बार बहुत से लोग कुछ ऐसी चीजों के साथ दूध का सेवन करते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन भूलकर भी दूध के साथ नही करना चाहिए।

1- मछली और दूध दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। पर अगर आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो इससे आपको स्किन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। मछली और दूध को एक साथ खाने से शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं।

2- प्याज का सलाद खाने के बाद कभी भी दूध का सेवन नही करना चाहिए। ऐसा करने से आपको खुजली, दाद, एलर्जी आदि की समस्याएं हो सकती हैं। प्याज खाने के बाद 3-4 घंटो तक दूध का सेवन ना करें।

3- दूध और नींबू का सेवन एक साथ करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।

4- दही में भी दूध की तरह भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर आप दूध के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट में एसिड बनना प्रारम्भ हो जाता है।