रोज खाएं किशमिश, ये बीमारियां रहेंगी दूर

नई दिल्लीः किशमिश यानी स्वाद व स्वास्थ्य से भरपूर। रोजाना किशमिश का सेवन करने से कई प्रकार के सेहत से जुड़े फायदे मिलते हैं। इसमें ऊर्जा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। आयुर्वेद में भी किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि किशमिश में पाया जाने वाला शुगर कंटेंट इसे भिगोने पर बहुत ज्यादा कम हो जाता है, इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। प्रतिदिन यदि आप 7-8 किशमिश भी खाते हैं तो लंबे समय में यह आपको कई तरह से लाभकारी साबित होंगे। आगे पढ़िए हर रोज किशमिश खाने से होने वाले फायदों के बारे में-

ब्लड प्रेशर

यदि आपके घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। प्रातः काल उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।

एनर्जी दें

यदि आप दिन भर कार्यालय में थका हुआ महसूस करते हैं तो आप कार्य के बीच-बीच में किशमिश का सेवन करते रहे। किशमिश ऊर्जा एक जरूरी स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेड व फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे बॉडी को तुरंत ताकत मिलती है।

खून बनाए

किशमिश का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। किशमिश का सेवन एनिमिया रोग के लाभकारी है। जो लोग निर्बल होते हैं उनके लिए भी यह लाभकारी है। किशमिश खाने से शरीर का वजन बढ़ता है।

सूखी खांसी में आराम

यदि आपको लंबे समय से खांसी है, जिसे आम तौर पर सूखी खांसी बोला जाता है या दमा की समस्या है तो आपको किशमिश खाने से आराम मिल सकता है। लंबे समय से खांसी से परेशान आदमी रोज किशमिश खाएं। इसका सेवन टीबी के रोगियों को भी आराम देता है।

कब्ज में आराम दें

बदलती जीवनशैली के बीच कब्ज की समस्या आम है। किशमिश का सेवन कब्ज की समस्या में राहत देता है व आपके पेट को सही रखता है। किशमिश के सेवन से दिल की दुर्बलता भी दूर होती है। इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी अच्छा है।