चॉकलेट से पाएं खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन

लखनऊः चॉकलेट का मीठा स्वाद सभी को पसंद होता है। चॉकलेट हमारी स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। चॉकलेट के प्रयोग से आप खूबसूरत और ग्लोइंग स्कीन पा सकते हैं। आप चॉकलेट का इस्तेमाल स्क्रब से लेकर एंटी एजिंग क्रीम के रूप में कर सकती हैं। आज हम आपको चॉकलेट के प्रयोग से खूबसूरती को निखारने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- चॉकलेट फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पिघली हुई चॉकलेट ले। अब इसमें एक चम्मच शहद और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। अब अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अगर आप सप्ताह में 2 बार इस स्क्रब का प्रयोग करती हैं, तो आपकी स्किन क्लीन एंड क्लियर हो जाएगी।

2- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच पिघली हुई चॉकलेट लें। अब इसमें 2 चम्मच दूध और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो। इस फेस मास्क को लगाने से आपकी स्किन में नए सेल्स का निर्माण होता है।

3- चॉकलेट के प्रयोग से आप झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं। चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्कीन की झुर्रियों को दूर करने का कार्य करते हैं। चॉकलेट को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां, फाइन लाइंस, पिंपल्स व दाग धब्बों की समस्या दूर हो जाती है।