हिन्दू धर्म में यें व्रत हैं बहुत फलदायी

लखनऊः धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो हिन्दू धर्म में सभी धार्मिक कर्मकाण्डों को बहुत ही जरूरी माना जाता है, इन्ही धार्मिक कर्मकाण्डों का एक मुख्य भाग व्रत भी होता है जो हिन्दू धर्म में मनुष्य की आस्था से जुड़ा है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में बहुत से व्रतों का उल्लेख किया गया है तथा इन्हें रखने से प्राप्त होने वाले फल के संबंध में भी बताया गया है। हिन्दू धर्म के सभी व्रतों का कोई न कोई विशेष महत्व होता है, जिससे मनुष्य को उस व्रत से सम्बंधित फायदे की प्राप्ति होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही व्रतों के संबंध में बताएँगे, जिन्हें रखने से आपको कई शारीरिक फायदे के साथ ही आपकी मनोकामना को भी पूर्ण करते है-

नवरात्रि व्रत-  यह व्रत हिन्दू धर्म में मुख्य रूप से रखा जाता है साल में 2 बार आने वाले इस व्रत को करने से आदमी की सभी आर्थिक समस्याओं का अंत होता है इसके साथ ही इस व्रत को रखने से आदमी शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रहता है।

एकादशी व्रत- यह व्रत हिन्दू धर्म में सर्वाधिक प्रचलित है इसे रखने से मनुष्य को सभी प्रकार के मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है तथा उसका मन शांत रहता है। इसके साथ ही यह व्रत मनुष्य की जिंदगी से धन के आभाव को भी दूर करता है।

अमावस्या और पूर्णिमा व्रत- प्रत्येक माह में आने वाली पूर्णिमा और अमावस्या को भी व्रत रखने से मनुष्य को बहुत से फायदा प्राप्त होते है। इस व्रत को रखने से मनुष्य के शरीर का हार्मोन्स संतुलित रहता है तथा हार्मोन्स की सभी समस्याएँ खत्म हो जाती है, इसके साथ ही यह व्रत आपको अदृश्य शक्तियों के दुष्प्रभाव से बचाता है।