जापान में भूस्खलन, 6 लोग हुए लापता

टोक्योः जापान के ओइटा में बुधवार को भूस्खलन में तीन घर जमींदोज हो गए, जिसके बाद से छह लोग लापता हैं। पुलिस और सरकारी अधिकारियों के हवाले से पता चला कि यह हादसा येबकेई में एक पहाड़ी ढलान ढहने के बाद रात करीब 3.50 बजे हुआ। बचाव अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना स्थल से मिट्टी हटाने के लिए भारी उपकरण मंगाए हैं।