इन तरीको से बनायें अपनी त्वचा को गोरा

लखनऊः सभी लड़कियां अपने रंग को गोरा बनाने के लिए बहुत सारे उपायों का प्रयोग करती हैं। पर आपका गोरा चेहरा तभी खूबसूरत नजर आता है जब आपका पूरा शरीर गोरा हो। शरीर के बाकी हिस्से चेहरे की स्कीन से बहुत अलग होते हैं। इसलिए शरीर के बाकी हिस्सों पर गोरापन लाना थोड़ा कठिन होता है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आप सिर्फ 2 से 3 दिनों में अपने शरीर को गोरा बना सकती हैं।

सामग्री-

चीनी- एक चम्मच, एलोवेरा जेल, एक नींबू का रस, इसके अतिरिक्त दो चम्मच दही, एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद, आधा नींबू का रस

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरी में चीनी, एलोवेरा को लेकर अच्छे से मिला लें। अब इसे आधे कटे नींबू पर लगाकर अपने शरीर पर 10 मिनट तक लगाएं। अब इसे साफ पानी से धो लें। इसके बाद एक कटोरी में दही, एक चम्मच दूध में एक चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे शरीर पर अच्छे से लगा ले। जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें। इसके प्रयोग से आपके पूरे शरीर का रंग गोरा हो जाएगा।