स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है शंख बजाना

लखनऊः हिंदू धर्म में शंख को पूजनीय माना जाता है। सभी घरों में शंख का प्रयोग पूजा पाठ के लिए किया जाता है। पर क्या आपको पता है कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे घर में रखने से घर में निगेटिव ऊर्जा का प्रवेश नही होता है। शंख को बजाने से घर में मौजूद जीवाणु समाप्त हो जाते हैं और शरीर में एक नयी ऊर्जा का संचार होता है। शंख में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शंख में रखा पानी पीने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। आज हम आपको शंख बजाने के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।



1- शंख बजाने से श्वसन प्रणाली, श्रवण तंत्र तथा मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम हो जाता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उन्हें नियमित रूप से शंख बजाना चाहिए। ऐसा करने से अस्थमा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

2- जो लोग नियमित रूप से शंख बजाते हैं उन्हें कभी भी गले और फेफड़ों की बीमारियां नही होती है। शंख बजाने से याददाश्त भी तेज हो जाती है।

3- शंख में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। शंख में रखे पानी का सेवन करने से दांत मजबूत हो जाते हैं।

4- दिल के मरीजों के लिए शंख की आवाज बहुत लाभकारी होती है। शंख की ध्वनि सुनने से हार्ट अटैक की आसार कम हो जाते है।