आलू दूर कर सकता है झाइयों की समस्या

लखनऊः अगर किसी लड़की के चेहरे पर झाइयां आ जाए तो इससे उसकी खूबसूरती पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। झाइयां आने से चेहरा काला दिखाई देने लगता है। लड़कियां झाइयों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई उपायों का प्रयोग करती हैं। पर कोई भी उपाय उनकी झाइयों की समस्या को दूर नहीं कर पाता है। पर आज हम आपको कुछ ऐसे सरल तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके प्रयोग से आप झाइयों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1- आलू के प्रयोग से आप झाइयों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसे प्रयोग करने के लिए एक कच्चे आलू को छीलकर बीच से काट लें। अब आलू के एक टुकड़े से 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में तीन बार इसका प्रयोग करने से झाइयों की समस्या दूर हो जाती है।

2- पुदीने के पत्ते भी आपके चेहरे से झाइयों की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने के पत्तों को पके हुए केले के साथ मिलाकर पीस लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं व सूख जाने पर धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।

3- टमाटर में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन मौजूद होता है, जो आपकी स्कीन से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने में सक्षम होता है। झाइयों की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर को बीच से काटकर अपने चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। प्रतिदिन ऐसा करने से आपको बहुत जल्द झाइयों की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।