महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है केसर का सेवन

लखनऊः केसर की खुशबू बहुत तेज होती है। इसका प्रयोग तरह-तरह के व्यंजन और मिठाईयां बनाने के लिए किया जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके प्रयोग से आप स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको केसर के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।



1- गर्भावस्था में केसर का सेवन बहुत लाभकारी होता है। प्रेगनेंसी में नियमित रूप से थोड़ा सा केसर खाने से पेट दर्द से आराम मिलता है। इसके अतिरिक्त केसर के सेवन से पाचन प्रणाली में सुधार होता है और गर्भवती महिला की भूख भी बढ़ती है।

2- पेट के लिए केसर का सेवन बहुत लाभकारी होता है। केसर का सेवन करने से पेट दर्द, बदहजमी, गैस, एसिडिटी, और किडनी से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का कार्य करता है।

3- स्त्रियों के लिए केसर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मासिक चक्र में अनियमितता, गर्भाशय की सूजन आदि समस्याओं से आराम मिलता है।

4- अगर आप के नवजात शिशु को सर्दी जुखाम की समस्या हो गई है। तो ऐसे में मां के दूध में केसर मिलाकर बच्चे की नाक व माथे पर लगाएं। ऐसा करने से बच्चे को सर्दी जुकाम की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।