चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के सरल तरीके

लखनऊः गर्मियों के मौसम में अक्सर लड़कियों को स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में टैनिंग, स्किन में जलन व खुजली जैसी समस्याएं होती हैं। लड़कियां इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन का प्रयोग करती हैं। सनस्क्रीन के प्रयोग के बावजूद भी यह समस्याएं दूर नहीं होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके प्रयोग से आपकी स्कीन में नेचुरल ग्लो आएगा व साथ ही स्किन से जुड़ी सभी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

1- अगर आपके चेहरे पर टैनिंग की समस्या है, तो एक आलू को उबाल लें। अब इसे मैश करके इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

2- अपने चेहरे से एक्ने व रैशेज की समस्या को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाएं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले। अब इसमें 2 चम्मच गुलाब जल और नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक के प्रयोग से आपको खुजली व जलन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

3- डेड स्किन की समस्या से से छुटकारा पाने के लिए होममेड टोनर का प्रयोग करें। इसे बनाने के लिए एक चम्मच सेब के सिरके में एक चम्मच पानी मिला लें। अब इसमें एक चम्मच ग्रीन टी का पानी व खीरे का रस मिलाएं। दिन में दो से तीन बार इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करें। ऐसा करने से आपके चेहरे से डेड स्किन की समस्या दूर हो जाएगी।