हरी धनिया के पत्ते दूर करेंगे कंजाक्टिवाइटिस की समस्या

लखनऊः कभी-कभी धूल मिट्टी या प्रदूषण के कारण आंखों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो जाता है। जिसके कारण आंखें हल्की लाल हो जाती हैं। इस समस्या को कंजक्टिवाइटिस बोला जाता है। कंजक्टिवाइटिस होने पर आंखों में बहुत तेज दर्द होने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से आप कंजक्टिवाइटिस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।



1- कंजक्टिवाइटिस की समस्या होने पर बर्फ के टुकड़ों से आंखों की सिकाई करें। ऐसा करने से आंखों का इन्फेक्शन दूर हो जाता है।

2- आंखों की सूजन लालिमा और दर्द से छुटकारा पाने के लिए धनिया का प्रयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए हरी धनिया के ताजे पत्तों को लेकर पानी में उबाल लें, अब इसे छानकर ठंडा कर लें। अब इस पानी से अपनी आंखों को धोएं।

3- कंजक्टिवाइटिस की समस्या को दूर करने के लिए गर्म दूध में थोड़ा सा शहद डालकर अच्छे से मिला लें। अब इससे अपनी आंखों को साफ करें। साथ ही आई ड्रॉप की तरह आंखों में डालें। दिन में तीन चार बार ऐसा करने से कंजक्टिवाइटिस की समस्या दूर हो जाती है।

4- आंखों को धोने के लिए एक कप सेब के सिरके में एक कप पानी मिलाएं। अब इससे अपनी आंखों को धोएं। ऐसा करने से बैक्टीरिया से होने वाला इंफेक्शन दूर हो जाता है।