घर में ताजी हवा का संचार करते हैं ये पौधे

लखनऊः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शुद्ध हवा का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर में लगे पौधे ऑक्सीजन को पूरा करने का कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त पौधे घर के इंटीरियर में भी खास महत्व रखते हैं। ये हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ-साथ एयर प्यूरीफायर का भी कार्य करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर में शुद्ध हवा का संचार करते हैं।



1- चमेली एक बहुत ही खुशबूदार फूल होता है। इसकी खुशबू से मन प्रसन्न हो जाता है। चमेली की खुशबू से तनाव बेचैनी आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त चमेली की खुशबू से रात में अच्छी नींद आती है। अगर आप अपने घर में शुद्ध हवा का संचार करना चाहते हैं तो अपने घर में चमेली का पौधा जरुर लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

2- लैवेंडर बहुत ही खूबसूरत दिखने वाला फूल होता है। यह पौधा मूड को भी फ्रेश रखता है। इसकी खुशबू से बेचैैनी, तनाव दूर हो जाते हैं। इसे घर में लगाने से घर की हवा ताजा व फ्रेश हो जाती है।

3- एलोवेरा के पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं। एलोवेरा को घर में लगाने से यह रात के समय ऑक्सीजन छोड़ता है। जिससे घर के आस-पास की हवा शुद्ध हो जाती है।