जीनत अमान ने की दुष्कर्म की शिकायत, व्यवसायी गिरफ्तार

मुंबईः अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने मुंबई के व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज कराई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता दीपक देवराज ने बताया, “पीड़ित द्वारा गुरुवार देर रात शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार शाम उसे अदालत में पेश किया जाएगा।“

शिकायत में व्यवसायी का नाम सरफराज मोहम्मद उर्फ अमन खन्ना (38) दर्ज किया गया है। जीनत (69) ने जुहू पुलिस थाने में व्यवसायी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पहले भी पीछा करने और उत्पीड़न करने के आरोप लग चुके हैं। इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है, जो अब इसकी जांच कर रही है।