लंदनः शोधकर्ताओं ने एक ऐसा मोबाइल ऐप विकसित किया है, जो हार्ट अटैक के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार आलिंद फिब्रिलेशन की पहचान कर सकेगा। दिल बहुत तेज गति से धड़कने की क्रिया को आलिंद फिब्रिलेशन कहते हैं। इससे हार्ट अटैक, दिल का कार्य बंद करना व दिल संबंधित अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक को रोकने के लिए समय पर इसकी पहचान होना बहुत महत्वपूर्ण है। फिनलैंड में टुर्कू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जुहानी ऐराक्सिनेन ने कहा, पहली बार सामान्य उपकरण ऐसे नतीजे पर पहुंच पाया है, जिससे वह मरीज की चिकित्सा में सहायता प्रदान कर सके। रुक-रुक कर आलिंद फिब्रिलेशन होने की वजह से वर्षों से डॉक्टरों को भी इसका पता नहीं चलता था। इस कारण यह खोज व भी जरूरी है। कैसे हुआ शोध शोध के दौरान 300 मरीजों को शामिल किया गया। इस शोध में लगभग आधे लोग आलिंद फिब्रिलेशन से पीड़ित थे। शोधकर्ता स्मार्टफोन की सहायता से रोग की पहचान करने में सफल रहे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इससे लगभग 96 प्रतिशत तक प्रमाणित परिणाम मिले। शोधकर्ताओं के अनुसार इस ऐप को कुछ समय तक व विकसित किया जाएगा। यहां तक आने में 7 वर्ष लग गए।
कैसे हुआ शोध शोध के दौरान 300 मरीजों को शामिल किया गया। इस शोध में लगभग आधे लोग आलिंद फिब्रिलेशन से पीड़ित थे। शोधकर्ता स्मार्टफोन की सहायता से रोग की पहचान करने में सफल रहे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इससे लगभग 96 प्रतिशत तक प्रमाणित परिणाम मिले। शोधकर्ताओं के अनुसार इस ऐप को कुछ समय तक व विकसित किया जाएगा। यहां तक आने में 7 वर्ष लग गए।